लो आज फिर याद आ बैठा,
की तू दूर है मुझसे कहीं,
इल्म था उसका जो खोया है,
हाँ आज फिर ये दिल रोया है.
भूलने की नकली कोशिश,
हंसी का नकाब ओढ़े चेहरा,
गम को बहुत मन मे ढोया है,
हाँ आज फिर ये दिल रोया है.
बिखरी हुई सी ढेरों आरजू,
टूटी सी हजारों ख्वाहिशें,
अब हर सपना तक तो सोया है,
हाँ आज फिर ये दिल रोया है.
लहूलुहान सा मेरा ये मन,
अचेत सा मेरा ये जीवन,
शायद वही पाया जो बोया है,
हाँ आज फिर ये दिल रोया है.
खामोश सी चीखती तड़प है,
आंसू भी तो निकलते नहीं,
फूलों ने भी तो हमे चुभोया है,
हाँ आज फिर ये दिल रोया है.
Pages
शुरुवात से ही एक स्वछंद पक्षी की भांति जीता रहा हूँ. कुछ लिखना चाहता था हमेशा से, अब क्यूँ है मन में ये, तो इसका भी जवाब है मेरे पास.. बहुत इच्छाएं आशाएं करी, पर सभी तो पूरी नहीं होती और कुछ हो भी जाती हैं, तो वही आधी अधूरी और कुछ पूरी इच्छाओं की खुशी या कष्ट को कहाँ पे कैसे व्यक्त करता, तो बस उठा ली कलम कुछ साल पहले,गोदा और फाड़ा, लिखता था तो मन में भावना आती थी की किसी को पढ़ाऊं, जिसको बोलता वो नाख भौं निचोड़ के आगे बढ़ चलता.. तकनीक का सहारा लेने लगा, तो अब आपके सामने हूँ..
Voice Of Heart

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-Noncommercial-No Derivative Works 2.5 India License.
Work by Himanshu Pant is licensed under a Creative Commons Attribution-Noncommercial-No Derivative. इसके द्वारा संचालित Blogger.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
Blog Archive
-
►
2009
(4)
- ► April 2009 (3)
- ► September 2009 (1)
-
►
2011
(5)
- ► August 2011 (1)
- ► September 2011 (1)
About Me
- हिमांशु पन्त
- मैं एक वो इंसान हूँ जो जिंदगी को खेलते हुए जीना चाहता है और ऐसे ही जीवन की सभी दुविधाओं को ख़तम करना चाहता है... मतलब की मै कुछ जिंदगी को आसां बनाना चाहता हूँ.. वास्तव मै मै अपने सपनों और इच्छाओं मे और उनके साथ जीना चाहता हूँ.. मैं अपने भाग्यचक्र को हराना चाहता हूँ पर ये भी सच है की मे भाग्यचक्र के साथ चलना भी चाहता हूँ.. शायद मे कुछ उलझा हुआ सा हूँ अपने मे.. तो बस आप मेरे मित्र बन के रहो और साथ ही इस उलझन का एक हिस्सा भी... तो मुस्कुराते रहो और अपनी जिंदगी को जिन्दा रखो... वादा है मुश्किलें आसां हो जाएँगी... :)
